ChhattisgarhKorba

सड़क पर रफ्तार का कहर : कार चालक ने कई मोटरसाइकिलों को ठोका, दो की मौत, कई घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तेज रफ्तार वाहन ने आज दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और बाद में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि, यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों सवारों की मौत हो गई। मृतक मनोज गिरी रामपुर आईटीआई का रहने वाला था, जबकि दूसरा पीड़ित शिव कुमार निहारिका का रहने वाला था। इसके अलावा इस दुखद घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!