National

SPG प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का निधन…गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लीआखिरी सांस

(एसपीजी) के प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया। सिन्हा ने आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक एसपीजी निदेशक एक साल से अधिक समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 1997 केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी सिन्हा को हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। वो 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। एसपीजी प्रमुख की मौत की खबर आने के बाद से विभाग में गम का माहौल है।

अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया

अरुण कुमार सिन्हा ने अपनी पढ़ाई झारखंड से की और अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने केरल में अलग-अलग पदों और रैंक पर काम किया। केरल पुलिस के डीसीपी कमिश्नर, इंटेलिजेंस आईजी और तिरुवनंतपुरम में बतौर प्रशासन आईजी के पदों पर काम किया। उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम की हत्या का केस भी सुलझाया और केस के आरोपी को दिल्ली से पकड़ा। उस वक्त सिन्हा केरल के कानून और व्यवस्था प्रभारी के पद पर थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!