ChhattisgarhRaipur

रायपुर में रोड सेफ्टी सीरीज का पहला मुकाबला, श्रीलंका लीजेंड्स ने बांग्लादेश को 70 रनों से हराया

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार से रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज 2022 की शुरुआत हो गई है। परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें श्रीलंका लीजेंड्स 70 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

Related Articles

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज महेला उदावटे ने 27 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 30 गेंद में 51 रन बनाए।श्रीलंका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 143 रन ही बना सकी। श्रीलंका के कप्तान दिलशान ने 3 विकेट भी झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!