ChhattisgarhNationalPoliticalRaipur

बीजेपी की बड़ी बैठक में बनेगी रणनीति…अमित शाह का रायपुर दौरा आज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वो शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में शाम 7:10 से 8 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित रहेगा।

इसके बाद रात 10 बजे तक शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कसा तंज

इससे पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय नेताओं के दौरे पर कहा कि साढ़े 4 साल से बीजेपी के लोग नहीं दिखे, अब जनता के बीच आ रहे हैं। अपना विश्वास लोगों में जताना चाहेंगे, लेकिन इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात और बाकी बातें हम रोज सुनते हैं, लेकिन कुछ और कहना बाकी होगा तो वे आकर कहेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!