National

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ी 

नई दिल्ली :  200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है. सुकेश ने कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की. जिस याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है .सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका में जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था.कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका दायर कर मामले को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की. सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका में जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश द्वारा याचिका दाखिल करने पर नाराजगी जताई.

कोर्ट ने सुकेश की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा कि आरोपी को पीठासीन अधिकारी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!