Chhattisgarh

वन विभाग में मचा हड़कंप…जंगल में मिला तेंदुए का शव

पांडुका/  जिले के वन परिक्षेत्र पांडुका के अंतर्गत जरगांव वृत्त के तिलई दादर के जंगल में कक्ष क्रमांक 101 एक 5 वर्षीय तेंदुआ को मृत हालत में देखा गया। घटना शनिवार सुबह की है। जब ग्रामीणों ने जंगल में महुवा बिनने गए थे, तो देखा कि तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के बिट गार्ड को दी। मौके पर तत्काल पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने यह जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी. मौके पर डाक्टरों की टीम पहुंची और जांच की, तेंदुए की मृत्यु स्वाभाविक मृत्यु बता रही है। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम आई थी। साथ ही प्रभारी वन मंडल अधिकारी गरियाबंद संयुक्त वन मंडल अधिकारी राजीम एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें लीवर और फेफड़े में संक्रमण पाया होना बताया। और इसके जांच के लिए सैंपल तैयार कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। साथ मृत तेंदुवा की अंतिम संस्कार जंगल में किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!