National

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को पार्टी में मिला बड़ा पद, पीएम का जताया आभार

 दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज एक ऐसा नाम है जिसने भाजपा में रहते कई पदों की जिम्मेदारी संभाली है। अब उनके बाद भाजपा ने उनकी बेटी बांसुरी स्वराज को यह जिम्मेदारी सौंपी। जी हां दिल्ली भाजपा की और से बांसुरी स्वराज को को एक बड़ा अहम पद दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बांसुरी स्वराज को बीजेपी की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है, जिसके बाद यह तय हो चुका है की उनका सक्रिय राजनीति में प्रवेश हो गया है। बांसुरी स्वराज, सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।

जानकारी के अनुसार बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद प्रदेश इकाई में अपनी पहली नियुक्ति में बांसुरी स्वराज को कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया। वहीं बांसुरी स्वराज ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!