ChhattisgarhRaipur

छत्तीगसढ़ के भिलाई स्मृतिनगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने दबोचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदेही आतंकी वजीहउद्दीन को यूपी एटीएस ने दुर्ग पुलिस की मदद से स्मृतिनगर के एसबीआई कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वजीहउद्दीन काफी दिनों से स्मृतिनगर के एसबीआई कॉलोनी में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा था।

Related Articles

इस बीच यूपी एटीएस की टीम को भिलाई में संदेही आतंकी की सूचना मिली थी। पिछले दो दिनों से एटीएस की टीम भिलाई के स्मृतिनगर पहुंची हुई थी। बीते दिन दुर्ग पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी वजीहउद्दीन को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस भी इस मामले में जल्द ही खुलासा कर सकती है।

एटीएस की टीम उसे अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि वजीहउद्दीन यूपी के अलीगढ़ में एक कोचिंग में पढ़ता था। पिछले कुछ समय से स्मृतिनगर के एसबीआई कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि वजीहउद्दीन कभी कभी इस मकान में आता था। आसपास के लोगों से किसी तरह की बातचीत वो नहीं करता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!