ChhattisgarhBilaspur

तनमीत छाबड़ा बनाए गए NSUI छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश उपाध्यक्ष

बिलासपुर : कांग्रेस पार्टी की स्टूडेट विंग NSUI छत्तीसगढ़ में काफी सक्रीयता से काम कर रही है। संगठन में कई नए चेहरों को मौका मिलता रहता है। इसी बीच शुक्रवार को 12 साल से छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले छात्र नेता तनमीत छाबड़ा को NSUI का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यदि की राजनीतिक सफर की बात की जाए तो तनमीत ने साल 2010 में छात्र राजनीति की शुरूआत की। द जैन इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत रहने के दौरान एनएसयूआई स्कूल यूनिट के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। यहीं से छात्रहित में काम करने का जूनून पैदा हुआ। जिसके साल 2012 में उच्च शिक्षा में कदम रखते हुए छात्र -छात्राओं की समस्या को पटल पर रखा। विभिन्न् धरना प्रदर्शन और आंदोलनों में भाग लिया। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्यम प्रदेश, ओडिसा, झारखंड सहित कई राज्यों के विद्यार्थियों के साथ सीधे संपर्क में रहे। साल 2014 के संगठन चुनाव में भी तनमीत ने प्रदेश में सबसे कम उम्र और अधिक वोटों से जीतने का रिकार्ड बनाया।

जिसके कारण कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनकी सराहना की। जिसके बाद NSUI ने उनके कार्यों पर भरोसा जताते हुए जिले के बाद अब प्रदेश स्तर पर काम करने का मौका दिया है। गुरुवार को संगठन ने उन्हें आधिकारिक पत्र सौंपा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!