ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोला है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का कार्यक्रम शुरू हो गया है। सीएम निवास को ठेठ पारंपरिक अंदाज में सजाया गया है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। ढेर सारी नंदी बैल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है।

Related Articles

रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!