National

भीषण सड़क हादसा : मां-बेटे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

सुलतानपुर : UP के सुलतानपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में जा घुसी. इस दुर्घटना में कार में सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना अखंड नगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित भेलारा गांव के पास की है. जहां रविवार दोपहर दिल्ली से बिहार की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई. इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला.

बताया जा रहा है कि बिहार के सासाराम निवासी सलीम के चार वर्षीय बेटे एहसान गौस की दिल्ली में मौत हो गई थी. रविवार को सलीम की पत्नी रुखसार अपने बेटे के शव को लेकर परिवार के ही साइना खातून, साहिल खान, जमिला कार चालक शारूख के साथ बिहार के लिए निकले थे. इस दौरान यह भयानक हादसा हुआ है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!