National

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, CRPF का एक जवान शहीद

कश्मीर। पुलवामा के गोंगू क्रॉसिंग इलाके में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। आतंकी हमले सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गोंगू क्रॉसिंग के पास सर्कुलर रोड पर रविवार दोपहर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के एएसआई शहीद हो गए। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकियों ने क्रॉसिंग के पास स्थित एक सेब के बागीचे से फायरिंग की। इस दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि घायल विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!