ChhattisgarhRaipur

CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मामले में नाबालिग की मां ने गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी 5 दिसंबर 2022 को बिना बताये घर से कहीं चली गई। अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा घटना में संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रार्थिया की बेटी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।इस बीच नाबालिग 2 मार्च को घर वापस आई। पूछताछ में उसने बताया कि जबलपुर निवासी विशाल वंशकार उसे विवाह करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी विशाल वंशकार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4 पास्को एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!