ChhattisgarhBhilai-Durg

उधारी चुकाने की बात पर आरोपी ने महिला पर फेंका खौलता तेल, 50% झुलसी पीड़िता

दुर्ग। पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकानदार ने एक शख्स से अपने उधार दिये पैसे वापस मांगे तो उसने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। घटना में महिला 50 प्रतिशत तक जल गई। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को तो जेल भेज दिया।

Related Articles

दुर्ग को पोटिया क्षेत्र में रहने वाली महिला का नाम ललिता साहू (50 साल) वहीं चाय और नाश्ते का ठेला लगाती है। दुर्ग के मोहम्मद इरफान ने महिला के ठेले से समोसा चाय उधारी में लिया था। कई महीने का उधार हो जाने पर महिला ने इरफान को 7 हजार रुपए उधारी हो जाने की बात कही। महिला ने जब ये पैसे वापस मांगे तोर इरफान का गुस्सा आ गया। उस समय महिला कड़ाही में तेल चढ़ाकर समोसा निकाल रही थी। इरफान ने सीधे कड़ाही का गर्म तेल उठाया और महिला के ऊपर डाल दिया। खौलता हुआ तेल चेहरे से लेकर पूरे शरीर में पड़ा। इससे ललिता साहू बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां चार दिन इलाज कराने के बाद बिल नहीं दे पाने कारण महिला घर पर अपना इलाज करा रही है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे महिला को शासन से कुछ लाभ भी मिल जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!