National

अनोखी जुड़वा बच्चियों का जन्म, सीने और पेट से जुड़ी हुई हैं दोनों…

मध्य प्रदेश। बड़वानी जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया जो शारीरिक तौर पर आपस में जुड़ी हैं। दोनों का पेट और सीना जुड़ा हुआ है। हालंकि दोनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सिलावद के पास रेहगुन गांव निवासी अनिता को प्रसूति पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेणीमाता ले जाया गया। जहां से उसे महिला एवं प्रसुति जिला चिकित्सालय बड़वानी में भर्ती करवाया गया। देर रात ऑपरेशन के बाद महिला ने आपस में जुड़ी हुईं बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चियों का वजन 3.600 ग्राम था।

जन्म के बाद से बच्चियों पर लगातार नजर रखी गई। बच्चियों की मां पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चियों के जन्म के बाद उन्हें स्टेबल कर आईसीयू में एडमिट किया गया। बच्चियों को सांस लेने मे कुछ दिक्कत आ रही थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!