National

दर्दनाक हादसा : लोगों को रौंदते हुए नहर में गिरा बेकाबू डंपर, तीन से ज्यादा लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश। रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक डंपर गुमटी को रौंदते हुए नहर में जा गिरा। हादसे में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहा बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। दर्दनाक हादसे में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।मृतकों में सभी लोग खगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल शामिल हैं। इसके अलावा अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बनी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!