BilaspurChhattisgarh

अधेड़ की खून से लथपथ मिली लाश …संदेहियों से पूछताछ जारी

बिलासपुर।जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम वार्ड क्र.8 नट मोहल्ला में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ की खून से लथपथ लाश मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अधेड़ की किसी ने धारदार हथियार से हत्या की गई है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस और जिले से पुलिस टीम सहित डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार पचपेडी थाना से 200 मीटर की दूरी पर वार्ड क्र. 8 नट मोहल्ला में वार्ड क्र. 19 के निवासी दिलीप नायक पिता स्व स्वामीनाथ उम्र लगभग 48 वर्ष की रक्तरंजित हालत में लाश ग्रामीणों ने रोड के किनारे देखा, जिसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे।बताया गया कि पुलिस संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंदाजा लगाया लगाया जा रहा है कि अधेड़ की हत्या कही और कि गई और उसके बाद शव को यहाँ लाकर फेंक दिया गया होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!