ChhattisgarhBalod

मुख्यमंत्री ने कहा- हम लोगों ने सबसे पहले किसानों की आय बढ़ाने पर कार्य किया, किसान की जेब में पैसा आया है

बालोद :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात करने ग्राम बेलौदी पहुंचे है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने सबसे पहले किसानों की आय बढ़ाने पर कार्य किया, बड़े फैसले लिए। कोरोना की विपदा भी झेली, फिर भी विकास कार्य करते रहे।

मनरेगा के कार्य, वनोपज खरीदी जैसे कार्य चलते रहे। कोरोना काल में भी अन्नदाता से किया वादा निभाते रहे, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लोगों को मिलता रहा। आज किसानों से बातचीत की, लगा कि उनके जीवन में कितनी खुशहाली आई है। खेती का रकबा भी बढ़ा। खेती में लोग लौट आये हैं।

किसान की जेब में पैसा आया है। इससे खेती किसानी समृद्ध हुई है। ग्रामीणों को आवारा मवेशियों से हो रही दिक्कत के बारे में मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया, फिर बताया कि किस तरह गौठान की संकल्पना को मूर्त रूप दिया गया।

गोबर खरीदी आरम्भ हो गई। पहले कहते थे सब गुड़ गोबर हो गया। अब गोबर गुड़ हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से फसल बढ़िया हो रही है। भूरा माहो के लिए भी जैविक कीटनाशक बहुत उपयोगी है। स्वस्थ रहने भी यह बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोगों के साथ बहुत आनंद आया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा – हाट बाजार मोबाइल वैन में कितना पैसा दिए ? इस पर ग्रामीण ने कहा कि वो तो फोकट म हे, फोकट में दवाई तको मिलत हे !

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!