ChhattisgarhJashpur

कोबरा के डसने पर बच्चे ने दांत से सांप को काटकर मौत के घाट उतारा

जशपुर।  जिले से हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है। यहां एक 8 वर्षीय पहाड़ी कोरवा बच्चे ने कोबरा सांप को काट लिया। जिससे सांप की मौत हो गई है। बताया जा रहा है बच्चा खेल रहा था,उसी समय जहरीले कोबरा ने उसे काट लिया। जिसके बाद गुस्से में आकर बच्चे ने सांप को काटकर मौत के घाट उतार दिया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार घटना बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ इलाके का है। यहां रहने वाला पहाड़ी कोरवा बालक दीपक राम घर से कुछ दूर खेल रहा था। उसी समय एक सांप ने उसके हाथ को डस लिया। इसके बाद गुस्से में दीपक राम ने भी सांप को पकड़कर उसे अपने दांतों से काट लिया। इस दौरान सांप ने दीपक के हाथों को बुरी तरह जकड़ लिया। बच्चे के काटने से सांप की मौत हो गई है। जिसके बाद उसकी दीदी को घटना की जानकारी लगी तो उसने तत्काल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। उपचार के बाद दीपक अभी पूरी तरह स्वस्थ्य है।

जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रंजीत टोप्पो ने बताया कि सर्पदंश के मामले से निपटने के लिए जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही जागरूकता के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!