BijapurChhattisgarh

माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर आई सामने, युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

बीजापुर। माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। थाना बासागुड़ा के ग्राम पुतकेल निवासी दिनेश पुजारी की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

घटनास्थल पर माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा एक पर्चा मिला, जिसमें दिनेश पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही गई है।

ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बासागुड़ा द्वारा इस प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, ताकि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!