Chhattisgarh

फंदे पर लटकी मिली बैंककर्मी की लाश…बेटी की थी 2 अप्रैल को छठी

सक्ती। जिले के अखराभांठा में बैंककर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश सबसे पहले मकान मालकिन ने देखी। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांशीगढ़ का रहने वाला संजय चंद्रा (28 वर्ष) आरबीएल बैंक में काम करता था। वो सक्ती के अखराभांठा में किराए के मकान में रहता था। एक महीने पहले उसकी गर्भवती पत्नी डिलीवरी के लिए मायके गई थी। 9 मार्च को उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया, जिसका कार्यक्रम 2 अप्रैल को होना था। उसके लिए कार्ड भी बांटे जा चुके थे। बेटी के जन्मोत्सव के लिए संजय चंद्रा भी ससुराल जाने वाला था।

शुक्रवार सुबह जब मकान मालकिन उसे पानी भरने के लिए बोलने गई, तो दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर संजय की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। इसके बाद उसने तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिवार, पड़ोसियों और सक्ती थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है। मृतक के परिवारवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!