Chhattisgarh

कोयला लोडिंग के लिए खड़ी ट्रक में लगी आग,मौके से फरार हुआ ड्राइवर

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के गायत्री परियोजना कोयला खदान के पार्किंग में खड़ी खाली ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगाने से पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।

Related Articles

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक कोयला लोडिंग के लिए खड़ी थी। वहीं ड्राइवर मौके से फरार है। हालांकि की ट्रक में आग लगाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!