National

10 साल की बेटी को बेचने जा रहा था नशेड़ी पिता, भाई ने किया विरोध, फिर हुआ ऐसा…

पंजाब। नशा किसी इंसान पर किस कदर हावी हो सकता है इसका एक उदाहरण फिरोजपुर के बस्ती बाग इलाके में देखने को मिला है। यहां नशे की लत के चलते एक शख्स ने अपनी ही 10 साल की बेटी को बेचने की कोशिश की। जब उसके बड़े भाई ने ये सब देखा तो भतीजी को बचाने के लिए उसने विरोध किया। लेकिन आरोपी शख्स ने उसपर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी शख्स नशा करने का आदी है। उसकी दो बेटियां हैं। नशे की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी पहले ही एक बेटी को लेकर मायके चली गई है। लेकिन एक बेटी जिसकी उम्र 10 साल है, उसे यहीं पिता के पास छोड़ा हुआ है। यहां बच्ची अपनी दादी और पिता के साथ रहती है। आरोपी की मां मुख्तियार कौर ने बताया कि बेटे की नशे की तल के कारण अक्सर घर पर भी बहस होती रहती है। पैसों की भी इसी कारण घर में तंगी रहती है।

मुख्तियार कौर ने बताया, ”सोमवार को जब हमें पता चला कि वह पैसों के लिए अपनी 10 साल की बेटी को बेचने जा रहा है। मेरा बड़ा बेटा उसे रोकने और समझाने के लिए घर आया। इसी बीच दोनों के बीच बहस और लड़ाई शुरू हो गई। फिर छोटे बेटे ने बड़े बेटे पर बेसबॉल के बैट से हमला करके उसे घायल कर दिया। हमले में बड़े बेटे की बाजू टूट गई।”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!