National

इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी की टीम में हुई एंट्री , मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक

WIPL 2023 : मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने इस सीजन होने वाले आईपीएल WIPL 2023 को लेकर अपने सपोर्ट स्टाफ का ऐलान किया है। महिला प्रीमियर लीग (WIPL 2023) के पहले संस्करण को लेकर ये ऐलान हुई है। टीम ने तीन बड़े नामों का ऐलान किया है जो आगामी सीजन में टीम में शामिल होंगे। इसमें से एक नाम इंडिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर का भी है। वहीं इसके अलावा इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर और कोच को मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन के लिए अपना हेड कोच चुना है।

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के अपने पहले सीजन के लिए शार्लेट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) को हेड कोच चुना है। वहीं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकने वाली झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को मेंटोर और गेंदबाजी कोच चुना है। मुंबई इंडियंस ने देविका पालिशिकर (Devika Palishikar) को अपनी बल्लेबाजी कोच चुना है।

WIPL 2023 : ये हैं महिला IPL की 5 टीमें

महिला प्रीमियर लीग (WIPL 2023) के पहले सीजन के लिए पांच फ्रेंचाइजीज के नाम पहले ही तय हो गए थे। BCCI ने पांच टीमों के नाम तय करने के बाद, अदानी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लि​मिटेड को अहमदाबाद की टीम 1289 करोड़ रुपये में बेंची। इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट ​लिमिटेड ने मुंबई की टीम 912.99 करोड़ रुपये में खरीदी। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट ने बेंगलुरु की टीम 901 करोड़ रुपये में खरीदी। वहीं महिला प्रीमियर लीग की चौ​थी टीम दिल्ली की रही जो जेएसडब्ल्यू जेएमआर क्रिकेट प्राइवेट लि​मिटेड ने 810 करोड़ रुपए में खरीद ली। पांचवीं टीम रही लखनऊ की जिसे कैप्री ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 757 करोड़ रुपए में खरीद लिया

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!