Chhattisgarh

दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम, मचा हड़कंप 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने दिनदहाड़े एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ काकेम की जान ले ली।मिली जानकारी के अनुसार, आवापल्ली थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बिना वर्दी के घटना को अंजाम दिया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष, परिवार के साथ शादी समारोह में रिश्तदारों के घर गए थे।बताया जा रहा हैं कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी हैं। पुलिस इस हत्याकांड को लेकर जांच करने की बात कह रही हैं। उधर इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत ने बताया कि कुछ देर पहले ही इस हत्या की जानकारी मिली हैं। पेंकरम गांव में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दिये जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना की गयी हैं। हत्याकांड में किसका हाथ हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हो सकेगा।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!