कांग्रेस नेता के भतीजे की गुंडागर्दी…बीच सड़क पर साथियो के साथ मिलकर एक लड़के की कर दी निर्मम पिटाई… वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता के भतीजे की गुंडागर्दी बीच सड़क पर साथियो के साथ मिल कर एक लड़के की कर दी निर्मम पिटाई वीडियो वायरल रायगढ़ शहर मे कानून व्यवस्था की दिन दहाड़े धज्जिया उड़ी हुई है। पिछले हफ्ते दिन दहाड़े बैंक डकैती का मामला खत्म ही हुआ था की कोतवाली से कुछ दूर एक लड़के की बीच सड़क पर निर्मम पिटाई हो गई हैरआनी की बात यह है की बीच सड़क पर लड़के को पिटते देख कर भी कोई आम जन बीच बचाव करने नही आया। लोग तमाशबीन बन कर तमाशा देखते रहे। घटना शुक्रवार को लगभग शाम 7 बजे की है। चुनाभट्ट कोतरा रोड निवासी अजय मानिकपूरी और विनोद महंत गणेश विसर्जन से शाम को लौट रहे थे तभी पुरानी रंजिश वश कांग्रेसी नेता बीजू ठाकुर का भतीजा वास्तव ठाकुर वहां अपने चार पांच साथियो के साथ पहुचा और हाथ पैर मुक्के और हथियार से अजय मानिकपुरी और विनोद महंत की निर्मम पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह है की घटना स्थल से कोतवाली थाना कुछ ही दूरी पर है। बीच सड़क पर इस घटना के होने से रायगढ़ शहर का आम जन सोच मे पड़ गया है की गुंडे बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की बीच सड़क मे जनता महफुज नही है। राहत की खबर यह है की एस पी सर स्वयम इस मामले पर नजर बनाय हुऐ हैं। पुलिस की धरपरकड जारी है।









