ChhattisgarhBilaspur

मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम, गरुण देव की प्रतिमा को ले भागे युवक

 बिलासपुर : आरोपियों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया.  मस्तुरी क्षेत्र के भंवर गणेश मंदिर से गरुण देव की प्रतिमा को हथियारबंद युवक ले भागे.  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पुजारी से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं.

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे मस्तूरी क्षेत्र के (इटवा) पाली के भंवर गणेश मंदिर में 3-4 अज्ञात युवक पहुंचे. पुजारी को बंधक बनाकर गरुण देव की ऐतिहासिक प्रतिमा अपने साथ लेकर भागे निकले.

घटना की सूचना पाते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल डॉग स्क्वाड के साथ पाली पहुंचकर चोरों की तलाश शुरू कर दी. इसके साथ ही बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर भी मौके पर पहुंची, मंदिर के पुजारी से पूछताछ करने के बाद जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!