ChhattisgarhRaipur

सदन में फिर गूंजा PDS में 600 करोड़ का घोटाले का मुद्दा, कार्यवाही हुई बाधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने शून्यकाल के दौरान 600 करोड़ के राशन घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने 5398 दुकानों में 600 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप लगाया। इसे लेकर विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष की ओर से भी जोरदार हंगामा हुआ। इसक बाद 5 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान भी 600 करोड़ के पीडीएस घोटाले का मुद्दा उठाया था। आज शून्यकाल के दौरान फिर उन्होंने यह मुद्दा उठाया और काम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह स्वीकार किया है कि घोटाला हुआ है, इसलिए इस मुद्दे पर तत्काल बाकी काम रोककर चर्चा कराई जानी चाहिए।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, गरीबों को मिलने वाले चना चावल और गुड़ में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यह सरकार गरीबों के खाने की चोरी कर रही है। शिवरतन शर्मा ने कहा, सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में डाका डालने का काम किया है। पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि गड़बड़ी वाली दुकानों के स्टॉक के जानकारी पोर्टल से हटा दी गई है। रंजना साहू ने गड़बड़ी कर राशन खाए जाने का सत्ता पर आरोप लगाया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!