ChhattisgarhRaipur

प्रश्नकाल में उठा स्कूलों में छत्तीसगढ़ी राजभाषा में पढ़ाई का मामला, कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उठाया मामला…

रायपुर : शिक्षा मंत्री से पूछा छत्तीसगढ़ की राजभाषा को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में कब तक शामिल किया जाएगा ?…. छत्तीसगढ़ी राजभाषा में मास्टर कर चूके छात्रों के रोजगार की क्या व्यवस्था की जाएगी ?..

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में दिया जवाब-
छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है….
शिक्षा सत्र 2020- 21 में प्राथमिक स्तर से की पाठ्य पुस्तक में द्विभाषिक रूप से छत्तीसगढ़ी को शामिल किया गया है ….कक्षा 3 से 5 तक हिंदी भाषा की पाठ पुस्तकों में छत्तीसगढ़ी भाषा की 25% पाठ सामग्री शामिल की गई है… कक्षा 6 से 8 तक की हिंदी भाषा की पाठ पुस्तकों में छत्तीसगढ़ी भाषा की 30% पाठ सामग्री शामिल की गई है…. इसी तरह कक्षा 9 से 10 तक की हिंदी भाषा की पाठ पुस्तकों में भी छत्तीसगढ़ी भाषा की 15% पाठ्य सामग्री शामिल की गई है…. वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी भाषा हेतु सेट अप में व्याख्याता का पद स्वीकृत नहीं है….

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!