Chhattisgarh

BREAKING : 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी को जवानों ने किया ढेर

दंतेवाड़ा। जिले में जवानों ने मुठभेड़ में 5 लाख रूपए के इनामी माओवादी को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में इस पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज है। जवानों ने उसका शव बरामद कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, कटेकल्याण इलाके में वर्दीधारी माओवादियों के होने की सूचना पर सोमवार की रात दंतेवाड़ा के DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस बीच जवान जब जबरामेटा के जंगल पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।जवाबी कार्रवाई में सुराक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इसमें मारे गए एक नक्सली बुधराम मरकाम का शव बरामद हुआ। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था। बुधराम कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि,मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!