Chhattisgarh

फांसी के फंदे पर लटकर प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को लगाया गले

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दिहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां प्रेमी-प्रेमिका मौत को गले लगा लिए हैं. दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. दरअसल, पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बोइरडीही गांव का है. सहगांव के बीच जंगल में दोनों की लाश मिली है.

Related Articles

एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे, लेकिन दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. डौंडी लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक युवक ग्राम बोइरडीही का बताया जा रहा है, जिसका नाम राजेश कुमार निसाद पिता खोरबाहरा राम उम्र 20 वर्ष. वहीं मृतिका नाबालिग है, जो पास के ही गांव की बताई जा रही है. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिसके आप डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है. पुलिस तफ्तीश में मामले का खुलासा होगा.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!