ChhattisgarhRaipur

BREAKING : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शुरू, पीसीसी चीफ मरकाम की अध्यक्षता में आंदोलन को लेकर बन रही रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस का यह बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में चल रही है। जिसमें कांग्रेस महंगाई पर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बना रही है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में शुरू हुई है। जिसमें प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव समेत पीसीसी के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल है।

बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महंगाई पर हल्ला बोल- चलो दिल्ली रैली के संदर्भ में अहम चर्चा चल रही है। 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली होनी है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!