National

विधायक ने कमिश्नर के सामने किया सरेंडर, इस मामले में पूछताछ जारी

उत्तरप्रदेश। कानपुर के जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंचकर दोनों ने सरेंडर किया है। इरफान सोलंकी और उनके भाई लगभग 30 दिन से फरार थे।

पुलिस कमिश्नर के आवास पर जब इरफान सरेंडर करने पहुंचे, तो उनकी आंखों में आंसू थे। उनके साथ पूरी फैमिली और सपा विधायक अमिताभ बाजपाई, नगर अध्यक्ष भी मौजूद हैं। आज उनके घर कुर्की की नोटिस चस्पा हो सकती थी। इससे पहले ही इरफान ने सरेंडर कर दिया। विधायक और उनके भाई के खिलाफ यह कार्रवाई पड़ोसी महिला का घर फूंकने के आरोप में की जा रही है।

दोनों का सालों से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बता दें कि मामले में विधायक के परिवार ने प्रेसवार्ता करके कई तथ्य सामने रखे थे। हालांकि प्लॉट में आगजनी के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ था। घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई थी। पटाखे से आग लगने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट भी साजिश की ओर इशारा कर रही थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!