ChhattisgarhBhilai-Durg

परिवार का करीबी ही निकला हत्यारा, पुलिस ने सुलझाई चार हत्याओं की गुत्थी, इस मकसद को लेकर दिया गया था वारदात को अंजाम…

भिलाई। कुम्हारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट है। चार लोगों को मौत के घाट उतारने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें मृतक भागवत यादव का भाई भी है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को कल ही बड़ा क्लू मिल गया था। उसके बाद से जांच में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि आज शाम को पुलिस 6 लोगों को पेश करने वाली है। इसमें मृतक का भाई भी शामिल है। पैसों के लेनदेन को लेकर पूरा मामला है। जिसके लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

Related Articles

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए भी बरामद किया गया है। ये पैसे मृतक के हो सकते हैं। इस पर खुलासा होना बाकी है। वहीं एक-दो आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि, पहले भागवत की हत्या की गई। इसके बाद उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों बच्चों मुक्ता और प्रमोद ने हत्या करते हुए हत्यारों को देख लिया था। इसलिए उन दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। टंगिया से दोनों बच्चों को भी मार डाला। पुलिस आज शाम 4 बजे पूरे मामले का खुलासा करने वाली है।

भोला का शव मकान के बाहर पड़ा था

राजभर का बड़ा बेटा ओडिशा में रहता है। कुछ दिन पहले ही चारों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा हुआ है। इसमें भोलानाथ का उसके भाइयों के बाच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी विवाद के चलते भोलानाथ और उसके परिवार की हत्या कर दी गई। बड़े भाई और उसके साथी को पकड़ने पुलिस की दो अलग-अलग टीमें ओडिशा रवाना हो गई हैं।

सभी के सिर के पीछे कुल्हाड़ी से वार

पुलिस के मुताबिक हत्यारा पेशेवर नहीं था। जांच में ऐसा लग रहा है कि हत्या भोलानाथ के किसी अपने परिचित ने नशे की हालत में की है। उसने पहले भोलानाथ को आवाज देकर बाड़ी के बाहर बुलाया। जब वह मुड़ा तो उसके सिर के पीछे कुल्हाड़ी से वार किया। मरने से पहले भोला चिल्लाया होगा। शोर सुनकर उसकी पत्नी बाहर आई। वह कातिल को देखकर घर की तरफ भागी। इससे पहले की वह घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर पाती पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया तो वह भी वहीं ढेर हो गई। इसके बाद घर के अंदर मौजूद दोनों बच्चों के सिर के पीछे ही कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!