Chhattisgarh

युवक की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार…पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

 बलरामपुर : जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपियों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों के द्वारा युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी की पत्नी से मृतक युवक लंबे समय से बात करता आ रहा था। जिस बात की जानकारी आरोपी को थी। जिससे आरोपी नाराज था और उसे रास्ते से हटाने की योजना तैयार की थी। जहां उसने दो साथियों को फिरौती की रकम देने का आश्वासन देकर हत्या कारित करने की रणनीति तय की गई थी। जहां शादी समारोह रेवतीपुर में पहुंचे मृतक के साथ सभी आरोपी सुबह से लेकर शाम तक शामिल रहे और देर शाम जब मृतक अपने घर जाने के लिए निकला था तभी आरोपी भी उसके साथ घर जाने के लिए रवाना हुए।

रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत बेलवा डामर जंगल के समीप पहुंचने के पश्चात आरोपियों ने पहले मृतक को रोककर उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में उसे गड्ढे में ले जाकर गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना में पुलिस के द्वारा गंभीरता से छानबीन करने के पश्चात आरोपियों की घर की तलाशी ली गई जहां आरोपी के घर में खून से सने कपड़ा पाया गया जिसके बाद आरोपियों की खोज भी शुरू की गई जहां पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!