Chhattisgarh

सूरजपुर की बाघिन आज से दिखेगी ATR में…तीन लोगों पर किया था हमला, गतिविधियों पर नजर रखने लगेगा रेडियो कॉलर

सूरजपुर  : सूरजपुर इलाके से पकड़ी गई बाघिन की अब अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिखाई देगी। वन विभाग ने घायल बाघिन के स्वस्थ्य होने के बाद उसे जंगल में छोड़ने का फैसला किया है। इसके लिए ATR के जंगल को उपयुक्त माना गया है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि बाघिन को आज सुबह रायपुर से अचानकमार टाइगर रिजर्व लाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी की है। देर रात जंगल सफारी की टीम अचानकमार के लिए रवाना हो गई है। टीम सुबह बिलासपुर पहुंचेगी। यहां लाने के बाद सीधे छपरवा रेंज में छोड़ा जाएगा। हालांकि, अभी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। यही वजह है कि यह पता नहीं चल सका है कि बाघिन को किस बीट में छोड़ा जाएगा, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है।

पहले सूरजपुर के उड़गी ब्लॉक( block) में तीन लोगों पर हमला कर दिया था

बाघिन ने एक महीने पहले सूरजपुर के उड़गी ब्लॉक में तीन लोगों पर हमला कर दिया था, जिससे दो की मौत हो गई थी। इसके बाद आदमखोर बाघिन को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर काला मंजन गांव के नजदीक के जंगल से पकड़ा था। रेस्क्यू के दौरान बाघिन बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे जंगल सफारी भेज दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!