National

चार युवकों को 100 मीटर रौंदता ले गया ट्रेलर, चारों की दर्दनाक मौत

राजस्थान। जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां ट्रेलर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे चारों युवकों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि चारो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दूदू स्थित गैजी मोड के पास संतोष होटल के सामने की है।

हादसे में पड़ासोली गांव के रहने वाले अमरचंद माली (30) पुत्र मोहनलाल माली, जितेंद्र (30) पुत्र अशोक सेन, सलीम मंसूरी(32) पुत्र पीरु खान, पवन कुमार (25) पुत्र हनुमान माली की मौत हुई। सूचना के बाद दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे का शिकार चारों युवक मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। उस समय जयपुर से अजमेर जा रहे एक ट्रेलर ने चारों युवकों को चपेट में ले लिया। ट्रेलर चारों युवकों को 100 मीटर तक रौंदता हुआ ले गया। इससे शव को टुकड़े हाईवे पर बिखर गए।

जानकारी अनुसार, अमरचंद पड़ासोली गांव में ही लाइट डेकोरेशन और डीजे का काम करता था। सलीम ड्राइवर का काम करता था। जितेंद्र सेन हेयर कटिंग और पवन माली खेती से जुड़ा हुआ था। ट्रेलर ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर ड्राइवर को तलाश कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!