ChhattisgarhPolitical

 ईडी की कार्रवाई पर सीएम भूपेश ने उठाया सवाल, बोले – ‘मूणत और रमन के यहां क्यों नहीं करते कार्रवाई’ 

रायपुर। एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी सहित छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने डॉ रमन सिंह और राजेश मूणत को भी आड़े हाथों लिया। भूपेश बघेल ने रमन सिंह को ईडी का प्रवक्ता बताया। साथ ही राजेश मूणत की संपत्ति को लेकर भी कटाक्ष किया। बघेल ने कहा कि ”जब राजेश मूणत आए थे तो उनके पास एक पुरानी प्रिंटिंग प्रेस और पुरानी मोटरसाइकिल थी। आज उनके पास इतनी इनकम कहां से आ गई। ”

रमन सिंह और राजेश मूणत पर हमला

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि “जैसे-जैसे चुनाव आएगा वैसे वैसे कार्रवाई कर रहे हैं. जैसे अभी कर्नाटक में चुनाव है. उसी हिसाब से करेंगे. उसके बाद कोई नेता आएंगे. फिर वह करेंगे. तो इनका प्रोग्राम बन चुका है कि कब कब छापा डालना है ताकि उसका माइलेज ले सकें और उनके प्रवक्ता बने हुए हैं रमन सिंह जी. राजेश मूणत प्रवक्ता बना हुआ है. जब वो यहां छत्तीसगढ़ आए तो उनके पास क्या था. एक पुरानी प्रिंटिंग प्रेस और पुरानी मोटरसाइकिल. उनके पास इनकम कहां से आ गया. अभी अपने परिवार की शादी में करोड़ों रुपए फूके हैं. कहां से इतना पैसा आया. उनके यहां छापा क्यों नहीं डालते.

सीएम बघेल ने आगे कहा कि” यह बताएं इसकी जांच क्यों नहीं करते. रमन सिंह की संपत्ति देखिए विनोद तिवारी ने ठीक कहा, उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का जो पेपर पड़ा था उनको जब्त करके नहीं ले गए और विनोद तिवारी के यहां छापा डालने का क्या औचित्य है। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने रमन सिंह के खिलाफ शिकायत की। आरपी सिंह के यहां छापा डालने का क्या मतलब क्योंकि अमन सिंह के खिलाफ शिकायत की. यह तो अदाणी जी को समझना चाहिए कि जो दो पनौती गए हैं. छत्तीसगढ़ से तो जिसके साथ थे वह डूबे थे. जब से गए हैं तब से देख लीजिए उनकी स्थिति क्या है।”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!