ChhattisgarhBilaspur

युवक ने सास और पत्नी पर किया रॉड से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना इलाके में एक युवक ने सरेराह अपनी पत्नी और सास पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप घायल होकर सड़क पर ही गिर गई। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Related Articles

अशोक नगर मुरूम खदान स्थित अटल आवास में रहने वाली पूजा साहू (20) ने तीन साल पहले अशोक नगर के ही जितेंद्र साहू के साथ प्रेम विवाह किया था। पूजा की एक साल की बेटी भी है। जितेंद्र अपनी पत्नी पूजा के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगा और विरोध करने पर मारपीट करता था। प्रताड़ना से प्ररेशान होकर पूजा अपने मायके आ गई। वह तीन माह से अपनी मां संतोषी गुप्ता के साथ रह रही है। उसने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी की।

गुरूवार सुबह पूजा अपनी मां संतोषी गुप्ता के साथ मजदूरी करने पैदल जा रही थी। दोनों अशोक नगर के काली मंदिर के पास पहुंची थीं। तभी जितेंद्र साहू पीछे से आया और राड से सास संतोषी गुप्ता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पूजा पर भी वार किया। हमले में संतोषी और पूजा बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद जितेंद्र साहू फरार हो गया। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम आरक्षक राजेश और चालक संदीप गोस्वामी घटना स्थल पहुंचे और घायल मां-बेटी को सिम्स में भर्ती कराया।

मायके में रह रही पूजा अपने पति के खिलाफ महिला थाना में शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उसके केस में पुलिस काउंसलिंग करा रही है। 21 दिसंबर को आखिरी काउंसिलिंग थी। इस दौरान दोनों पक्ष थाना पहुंचे थे। दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद थाना प्रभारी ने जितेंद्र के पक्ष में फैसला देते हुए प्रकरण को निरस्त कर दिया। इसके दूसरे ही दिन जितेंद्र ने रॉड से पत्नी पूजा और सास संतोषी पर जानलेवा हमला कर दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!