Chhattisgarh

युवक को इंस्टाग्राम से मिला 38 लाख रूपए का इनाम…जानिए क्या है पूरा मामला

जयपुर। एक छात्र को Instagram में एक खामी खोजने पर लाखों का इनाम दिया गया है। जयपुर के रहने वाले नीरज शर्मा ने इंस्टाग्राम (Instagram) में क्रिटिकल बग खोजने पर 38 लाख रूपए जीता है।
दरअसल, नीरज शर्मा को इंस्टाग्राम में एक बग मिला जिसके कारण किसी भी यूजर के अकाउंट में बिना लॉगिन और पासवर्ड के थमनेल चेंज कर हैक किया जा सकता था।

इस गलती के बारे में नीरज शर्मा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक को अवगत कराया। जिसे प्रमाणिक पाए जाने पर इस काम के लिए नीरज शर्मा को 38 लाख रुपये का इनाम दिया गया।

नीरज शर्मा ने कहा कि फेसबुक के इंस्टाग्राम में एक बग था, जिसके जरिए किसी भी अकाउंट से रील का थंबनेल बदला जा सकता था। अकाउंट होल्डर का पासवर्ड कितना भी मजबूत क्यों न हो, इसे बदलने के लिए अकाउंट की मीडिया आईडी की जरूरत थी बस।

पिछले साल दिसंबर में, मैंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में गलती ढूंढनी शुरू कर दी। बहुत मेहनत के बाद, 31 जनवरी की सुबह, मुझे इंस्टाग्राम की (बग) गलती के बारे में पता चला। इसके बाद, मैंने एफेसबुक को इंस्टाग्राम पर इस गलती के बारे में बताया और तीन दिन बाद उनसे जवाब मिला। बाद में उन्होंने मुझे एक डेमो साझा करने के लिए कहा।

इसके बाद नीरज ने थंबनेल बदलकर 5 मिनट में उन्हें दिखाया। उन्होंने उसकी रिपोर्ट को मंजूरी दे दी और 11 मई की रात को उसे फेसबुक से एक मेल मिला जिसमें उन्होंने उसे सूचित किया कि उसे 45,000 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) का इनाम दिया गया है।

वहीं, इनाम देने में चार महीने की देरी के एवज में फेसबुक ने बोनस के तौर पर 4500 डॉलर (करीब 3 लाख रुपये) भी दिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!