Delhi NCRNational

फिर उमस की शुरूआत, इन राज्यों में मानसून होने लगा एक्टिव, जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली: मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। देश के कई राज्यों जोरदार बारिश हो रही है। दिल्ली के निवासियों ने सोमवार की सुबह उमस भरी और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली- एमसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने या हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!