ChhattisgarhKorba

वन विभाग में मचा हड़कंप…कटघोरा वन मंडल में बच्चा हाथी की मौत…

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नागोई गांव के सालियाभाटा में हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हाथी के बच्चे की मौत होने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। वहीं घटना स्थल से कुछ दूर पर हाथियों का झुंड मौजूद है. बता दें कि कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है।

कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है. जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना मिली. जहां तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जब हाथियों का दल तालाब में पानी पीने गया होगा। उसी दौरान बड़े हाथी के पैर के नीचे आ जाने से या फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हुई होगी. फिलहाल मामले में वन विभाग जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!