National

ये हैं दुनिया की ‘सबसे बड़े मुंह वाली महिला’, मुंह खोलते ही बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक महिला ने अपने अनोखे टैलेंट से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी नाम दर्ज करवाया है। महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक बड़े से सेब को एक बार में ही मुंह में रख लेती है। इसी तरह वीडियो में बर्गर हो या फिर कोई चॉकलेट, कुकीज महिला एक बार में ही इसे खाती नजर आती है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे चौड़े मुंह वाली महिला का हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। अमेरिका के कनेक्टिकट स्टेट की रहने वाली सामंथा राम्सडेल 2021 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब दुनिया में सबसे चौड़े मुंह वाली महिला बन गई हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सामंथा के मुंह का कैपेसिटिव गैप 6.52 सेमी यानी 2.56 इंच मापा गया है, जो अपने आप में अजूबा है। बताया जा रहा है कि, सामंथा टिकटॉक पर वीडियो भी शेयर करती हैं, जहां उनके 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर बताए जा रहे हैं। सामंथा ने बाकी लोगों को भी अपने शरीर या कुछ अनोखा होने पर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने का आग्रह किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है। ‘क्या यह फिट होगा? सबसे बड़ा माउथ गैप (महिला) – @samramsdell5 जैसा कि #GWR2023 किताब में देखा गया है।’

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!