ChhattisgarhRaipur

CG : सामने आई ये वजह : KTU रायपुर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 राजधानी से खबर सामने आई है। यहां मीडिया की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की राजनांदगांव की रहने वाली थी। जो कि कुशाभाऊ ठाकरे वि. वि. में पढाई कर रही थी। पुलिस मामले में जुटी हुई है। डॉक्टरों ने जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के महेंद्र नगर निवासी स्मृति ठाकुर (25) अपने पूरे परिवार के साथ रहती थी। उसने अपने रूम में दुपट्टा लगाकर फांसी लगाई जिसके बाद तत्काल परिजनों ने नीचे उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने लगी।

इसके बाद स्मृति को रायपुर रेफर कर दिया गया। सभी तरह के बचाने के प्रयास के बाद भी स्मृति ने रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फांसी की घटना रविवार की थी। जिसके बाद लगातार इलाज जारी था। मंगलवार को स्मृति की मौत हो गई। स्मृति कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से MSC इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कर रही थी।

वो चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। मामले की जांच में पता चला है कि परिवार वालों से विवाद के बाद गुस्से में उसने ऐसा कदम उठाया। हालाँकि अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। राजनांदगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!