ChhattisgarhRaipur

तीन आरोपी गिरफ्तार…पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

रायपुर / राजधानी पुलिस ने युवक पर चाकू करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रार्थी विश्वनाथ विश्वकर्मा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आमासिवनी में किराये के मकान में परिवार सहित रहकर रोजी मजदुरी का काम करता है। शाम करीबन 06ः00 बजे प्रार्थी के पुत्र विशाल विश्वकर्मा को मोहल्ले के धरमू विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा एवं समीर सोरेन के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना में अपराध क्रमांक 166/23 धारा 294, 506, 307, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी धरमू विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा एवं समीर सोरेन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी

01. धरमू विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा रायपुर।

02. विजय विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा रायपुर।

03. समीर सोरेन पिता जयराम सोरेन उम्र 19 साल निवासी दोंदेखुर्द थाना विधानसभा रायपुर।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!