Chhattisgarh

भाजपा नेता के हत्या में शामिल तीन नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…

 बीजापुर। जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के चिंतनपल्ली गांव में पुलिस के टीम ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि ये तीनों नक्सली इस वर्ष के मार्च माह में भाजपा नेता की हत्या में कथित रूप से शामिल थे।

  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक मार्च को जनपद सदस्य तिरूपती कटला की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों मुन्ना मुड़मा 32 वर्ष, राजू मुड़मा 31 वर्ष और लखमू मुड़मा 39 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को जिला रिजर्व गार्ड और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल ने तोयनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतनपल्ली गांव से गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता कटला पर नक्सलियों ने उस समय धारदार हथियार से हमला किया जब वह तोयनार में एक शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली 2022 में मोरमेड़ गांव के सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के खिलाफ तोयनार थाना में तीन वारंट लंबित हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!