ChhattisgarhRaipur

 आज नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 225 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है. नवा रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप( placement camp) लगेगा. इस प्लेसमेंट कैंप में 225 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 मार्च को स्थान एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्पेलक्स राखी, सेक्टर 25 नवा रायपुर, अटल नगर में आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

सिक्यूरिटी सुपरवाईजर एवं कारपेंटर के 225 पदों पर भर्ती

जिला रोजगार विभाग रायपुर के उपसंचालक एओ लॉरी ने बताया की इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से अलर्ट एस.जी.एस. प्रायवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाईजर, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर एवं कारपेंटर के 225 पदों पर 8वीं से स्नातक और स्नात्तकोत्तर एवं कारपेंटरी के कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती 8 से 14 हजार प्रतिमाह की दर पर की जावेगीउन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!