ChhattisgarhRaipur

राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आज तीसरा दिन, मध्य-प्रदेश के कर्मा नृत्य से हुआ शुभारंभ

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आज तीसरा दिन है. मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला ढिधौरी से पहुंचे कलाकार। कृषि कर्म प्रधान नृत्य करमा, फसल कटाई और कृषि पर आधारित है। यह बैगा जनजाति का लोकप्रिय नृत्य है।मांदर की थाप पर ,सिर में रंगीन पगड़ी और मोरपंख से सुसज्जित ,लाल व काले परिधान में उत्साह के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रायपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि सीएम आज रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे।

हालांकि, ईडी का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से एजेंसी के साथ कोई पत्राचार नहीं किया गया है। बता दें कि 2 नवंबर को ये खबर आई कि ईडी ने मनी लाउंड्रिंग और अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। मुख्यमंत्री को 3 नवंबर को दिन के 11:30 बजे बुलाया गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!