National

आज का पंचांग : सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग, देखें राहुकाल और शुभ मुहूर्त, बनाएं अपना दिन और भी खास! दुर्गा पूजा की शुरुआत

आज 28 सितंबर, 2025 रविवार, के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है. भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) इस तिथि के शासक हैं. जमीन – जायदाद या नए गहने खरीदने के लिए यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

28 सितंबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : आश्विन
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष षष्ठी
  • दिन : रविवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष षष्ठी
  • योग : आयुष्मान
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा
  • करण : तैतिल
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • सूर्य राशि : कन्या
  • सूर्योदय : सुबह 06:29 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:30 बजे
  • चंद्रोदय : पूर्वाह्न 11.57 बजे
  • चंद्रास्त : रात 10.02 बजे
  • राहुकाल : 17:00 से 18:30
  • यमगंड : 12:30 से 14:00

इस नक्षत्र में शुभ कार्य है वर्जित

आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.

आज के दिन का वर्जित समय

आज के दिन 17:00 से 18:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!