National

आज का पंचांग : शनि अमावस्या और द्विपुष्कर योग…आज का पंचांग और उपाय, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त का समय

हैदराबाद: आज 27 मई, 2025 मंगलवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है. इसे अंधकार का दिन कहा जाता है. माता काली इस दिन पर शासन करती है. ध्यान करने, लोगों को दान करने और जानवरों को खिलाने के साथ पूर्वजों की पूजा करने का ये एक सबसे अच्छा दिन है. इस दिन विवाह समारोह या कोई नई शुरुआत नहीं करनी चाहिए. बल्कि, नई शुरुआत के लिए चंद्रोदय की प्रतीक्षा करें. शनि जयंती और रोहिणी व्रत है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और द्विपुष्कर योग भी बन रहा है. आज ज्येष्ठ अमावस्या है. अमावस्या तिथि सुबह 8.31 बजे तक है.

27 मई का पंचांग

विक्रम संवत : 2081

  1. मास : ज्येष्ठ
  2. पक्ष : कृष्ण पक्ष अमावस्या
  3. दिन : मंगलवार
  4. तिथि : अमावस्या
  5. योग : सुकर्म
  6. नक्षत्र : कृतिका
  7. करण : नाग
  8. चंद्र राशि : वृषभ
  9. सूर्य राशि : वृषभ
  10. सूर्योदय : सुबह 05:54 बजे
  11. सूर्यास्त : शाम 07:18 बजे
  12. चंद्रोदय : चंद्रोदय नहीं
  13. चंद्रास्त : रात 7.49 बजे
  14. राहुकाल : 15:57 से 17:38
  15. यमगंड : 10:56 से 12:36

इस नक्षत्र में न करें कोई नई शुरुआत
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के साथ, धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:57 से 17:38 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!